Home > Education > 32 सरकारी स्कूलों के पुस्तकालय में खरीदी जाएंगी नई किताबें, अधिकारियों ने तैयार की लिस्ट

32 सरकारी स्कूलों के पुस्तकालय में खरीदी जाएंगी नई किताबें, अधिकारियों ने तैयार की लिस्ट

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के 32 सरकारी स्कूलों के पुस्तकालयों को और बेहतर व समृद्ध बनाया जाएगा। इन पुस्तकालयों में नई किताबें खरीदी जाएंगी। इसके लिए राज्य सरकार के फंड से किताब खरीदने की तैयारी शुरू हो गई है। डीडीसी मनीष कुमार ने डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर सोमवार को जिला स्तरीय समिति की एक मीटिंग हुई। इस मीटिंग में उन किताबों की लिस्ट तैयार की गई, जिन्हें इन पुस्तकालयों के लिए खरीदा जाना है। अधिकारियों ने बताया कि सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस, प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और मॉडल विद्यालयों में पुस्तकालयों को समृद्ध बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है।
पिछले साल नहीं खरीदी जा सकी थीं पुस्तकें
साल 2023 -24 में किताबों को खरीदने के लिए जिले को फंड मिला था। तब से यह फंड पड़ा हुआ था। अभी तक किताबें नहीं खरीदी गई थीं। अब डीसी के निर्देश पर रिफंड का इस्तेमाल किताबों को खरीदने के लिए किया जाएगा। समिति ने लिस्ट तैयार कर ली है। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही सप्लायर और पब्लिशर को कार्य आदेश जारी किया जाएगा। कार्य आदेश जारी होने के बाद किताब खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। किताबों के लिए राज्य सरकार भुगतान करेगी।
मीटिंग में यह अधिकारी रहे शामिल
सोमवार को जमशेदपुर के कलेक्ट्रेट में हुई इस बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, स्कूल आफ एक्सीलेंस के दो प्राचार्य, नवोदय विद्यालय के प्राचार्य, दो छात्र शिक्षा प्रेमी सदस्य में राष्ट्रीय राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक शामिल रहे।

You may also like
Free Health Checkup Camp Jamshedpur : जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराया चेकअप
Jamshedpur News : सीपी कबीर क्लब में शरद पूर्णिमा पर पूजा-पाठ, भजन और कबीर जी की आरती का आयोजन
Tatanagar Railway News : टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सुरक्षा जांचने पहुंचे रेल एसपी
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन

Leave a Reply