Home > Crime > बिरसानगर में पुलिस ने 12 अवैध एलपीजी गैस सिलेंडर बेचने वाले दुकानदार को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिरसानगर में पुलिस ने 12 अवैध एलपीजी गैस सिलेंडर बेचने वाले दुकानदार को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर: बिरसानगर थाना क्षेत्र के कुआं मैदान के पास से पुलिस ने एक दुकानदार वकील कुमार को गिरफ्तार किया है। यह वकील कुमार अवैध एलपीजी गैस सिलेंडर बेचता था। पुलिस ने वकील को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसने 12 अवैध गैस सिलेंडर बेचे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 317 बीएनएस और 7 ईसी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। वकील कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply