Home > India > संसद में गांधी प्रतिमा के सामने निलंबित सांसदों का धरना जारी

संसद में गांधी प्रतिमा के सामने निलंबित सांसदों का धरना जारी

गुरुवार को मानसून सत्र का नवा दिन, महंगाई पर हंगामे के आसार
न्यूज़ बी रिपोर्टर, यूपी :
संसद के मानसून सत्र का गुरुवार को नवां दिन है। इस दिन महंगाई के मुद्दे पर हंगामा हो सकता है। हंगामा के चलते निलंबित किए गए विपक्षी सांसद बुधवार से ही गांधी प्रतिमा के नीचे 50 घंटे के धरने पर बैठे हुए हैं। उनका धरना जारी है। इस धरने में महिला और बुजुर्ग सांसद भी हैं। गौरतलब है कि लोकसभा में सरकार का विरोध करने के चलते चार कांग्रेस सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। 19 राज्यसभा सांसदों को इस हफ्ते के लिए निलंबित किया गया है। हालांकि निलंबन की कार्रवाई की चारों तरफ आलोचना हो रही है। लोगों का कहना है कि लोकसभा और राज्यसभा में सांसद सरकार की नीतियों का हमेशा विरोध करते रहे हैं। विपक्ष इसे लोकतंत्र पर हमला बता रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विपक्ष अगर संसद में जनहित के मुद्दे नहीं उठाएगा तो फिर कौन उठाया।

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?

Leave a Reply