Home > Crime > कर्नाटक के मंगलुरू में एक युवक की नृशंस हत्या से इलाके में तनाव, मुसलमानों को जुमा की नमाज घर में अदा करने के आदेश+ वीडियो

कर्नाटक के मंगलुरू में एक युवक की नृशंस हत्या से इलाके में तनाव, मुसलमानों को जुमा की नमाज घर में अदा करने के आदेश+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, मंगलुरू : कर्नाटक के मंगलुरू जिले में एक युवक मोहम्मद फाजिल की गुरुवार देर रात नृशंस हत्या हो गई है। इस घटना के बाद शुक्रवार को इलाके में तनाव है। बेंगलुरु जिले के सूरतकल इलाके में यह हत्या हुई है। वहां धारा 144 लागू कर दी गई है। मुसलमानों से कहा गया है कि वह जुमा की नमाज अपने घरों में अदा करें। बताते हैं कि सूरतकल के 23 साल के युवक की पांच सशस्त्र बदमाशों ने हत्या की है। बंगलुरु के पुलिस कमिश्नर शशी कुमार ने बताया कि 28 जुलाई की रात 8:00 बजे सूरत कल के कृष्णा पूरा कटी पल्ला रोड पर 23 साल के एक युवक पर 5 युवकों ने बेरहमी से हमला किया और उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना का सीसीटीवी फुटेज

इस मामले में सूरत कल थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सूरतकल, मुल्की, बाजपे, पनंबूर आदि इलाके में धारा 144 लागू है। लोगों से कहा गया है कि वह अफवाहों पर ध्यान ना दें। इलाके की सभी शराब की दुकानों को भी बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज
You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply