Home > Jamshedpur > सांसद विद्युत वरण महतो ने बारीडीह के कई छठ घाटों का लिया जायजा, दिए साफ-सफाई के निर्देश

सांसद विद्युत वरण महतो ने बारीडीह के कई छठ घाटों का लिया जायजा, दिए साफ-सफाई के निर्देश

जमशेदपुर : सांसद विद्युत वरण महतो ने रविवार को बारीडीह के कई छठ घाट का जायजा लिया। सांसद ने बारीडीह के बागुनहातू घाट,, डोंगा घाच, बिहारी घाट, भोजपुरी घाट, जिला स्कूल घाट, निराला घाट आदि घाटों का निरीक्षण किया और प्रशासन के लोगों से कहा है कि वह इन घाटों की साफ सफाई करें। निरीक्षण के मौके पर भाजपा के कई नेता भी उनके साथ मौजूद थे। सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि सभी छठ घाटों की स्थिति दयनीय है। इन छठ घाटों पर काफी गंदगी फैली हुई है। छठ पूजा नजदीक आ रही है। अभी तक साफ सफाई शुरू नहीं की गई। जेएनएसी के उपनगर आयुक्त रवि प्रकाश को उन्होंने फोन किया और सभी छठ घाटों की अविलंब साफ-सफाई शुरू करने को कहा।। इसके अलावा छठ घाटों की तरफ जाने वाली सड़कों की मरम्मत और स्ट्रीट लाइट ठीक करने की भी बात उन्होंने कही। छठ घाटों के निरीक्षण के समय सांंसद के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष के अलावा कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, संजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, बाबा सिंह, कुमार अभिषेक, ओम पोद्दार, कंचन दत्ता आदि मौजूद रहे।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply