Home > Crime > Jamshesdpur Murder: आदित्यपुर में ड्रग पैडलर डाली परवीन को हत्या का बदला लेने के लिए मारी गई गोली, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

Jamshesdpur Murder: आदित्यपुर में ड्रग पैडलर डाली परवीन को हत्या का बदला लेने के लिए मारी गई गोली, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर में मुस्लिम बस्ती में ब्राउन शुगर का कारोबार करने वाली ड्रग पैडलर डाली परवीन को गोली मार दी गई। उसके भतीजे राजू ने डाली परवीन को गोली मारी है। डाली परवीन के बेटे का कहना है कि उसके पिता ने मामा साबिर हुसैन की जान ली थी। इसी का बदला लेने के लिए साबिर हुसैन के बेटे राजू ने उसकी मां को गोली मारी है। गोली लगने से डाली परवीन की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने उसे रिम्स रेफर कर दिया है। बताते हैं की डाली परवीन ब्राउन शुगर के कारोबार में जेल भी गई थी। जेल से रिहा होने के बाद उसका भतीजे से विवाद चल रहा था। डाली परवीन के बेटे मुस्तकबिल खान ने बताया कि मेहंदी हसन की पत्नी उसकी मां को बुलाकर ले गई थी। डाली परवीन अपने मायके गई थी। जहां साबिर हुसैन के भाई उसके बेटे और अन्य लोगों ने उसकी जान लेने की कोशिश की है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply