Home > Crime > बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में झामुमो नेता से मोबाइल छिनताई, पुलिस से शिकायत

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में झामुमो नेता से मोबाइल छिनताई, पुलिस से शिकायत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में झामुमो नेता अनवर अली से मोबाइल की छिनताई हुई है। यह घटना शनिवार की रात लगभग 8:00 बजे की है। इस मामले में घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। अनवर अली ने बताया कि वह झामुमो के संपर्क कार्यालय के पास बैठे हुए थे और अपने मोबाइल पर कुछ देख रहे थे। तभी एक युवक बगल में आकर खड़ा हुआ और अचानक मोबाइल छीनकर भागने लगा। शोर मचाने पर लोगों ने उसका पीछा किया। लेकिन वह गली में गायब हो गया।

झामुमो नेता अनवर अली
You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
जमशेदपुर जिला बार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों से की मुलाकात, अधिवक्ताओं की कल्याण राशि जल्द आवंटित करने की मांग
ऑपरेशन जिब्राल्टर दिवस पर रक्तदान शिविर, 65 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Leave a Reply