Home > Crime > मानगो में बदमाशों ने चाकू मार कर दो लोगों को कर दिया घायल, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

मानगो में बदमाशों ने चाकू मार कर दो लोगों को कर दिया घायल, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो में अपराधियों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों को घायल कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं। पहली घटना उलीडीह थाना क्षेत्र के गोल्डी होटल के पास घटी। जहां लगभग 10 बदमाशों ने दाई गुट्टू के रहने वाले धीरेन महतो पर चाकू से हमला किया। धीरेन गोल्डी होटल से जैसे ही निकला बदमाश उस पर पिल पड़े और चाकू चलाने लगे। इसी बीच एक बदमाश ने कहा कि यह वह नहीं है। जिसे मारना है। इसके बाद सभी उसे घायल हालत में छोड़कर भाग गए और पायल टॉकीज के पास पहुंचे। यहां शंकोसाई श्याम नगर के रहने वाले शर्मा कर्मा पर चाकू से हमला किया गया। कर्मा शर्मा ने बताया कि वह गोल्डी होटल से खाना खाकर पायल सिनेमा के पास ब्राउन शुगर खरीदने गया था। जहां उस पर जानलेवा हमला हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी पटमदा सुमित कुमार, उलीडीह थाना प्रभारी विनोद टूडू, एमजीएम अस्पताल पहुंचे और घायलों से पूछताछ की। धीरेन ने बताया कि वह सिविल का काम करता है और लेबर सप्लाई करता है। बदमाशों ने यह हमला क्यों किया पुलिस इस संबंध में छानबीन में जुटी है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply