Home > Jamshedpur > चार खंबा से लेकर हरहरगुट्टू काली मंदिर तक सड़क का विधायक संजीव सरदार व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया शिलान्यास

चार खंबा से लेकर हरहरगुट्टू काली मंदिर तक सड़क का विधायक संजीव सरदार व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया शिलान्यास

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोलमुरी सा जुगसलाई प्रखंड के चार खंबा से लेकर हर हर गुट्टू तक सड़क का शिलान्यास हुआ है। यह सड़क पौने 3 किलोमीटर लंबी है। सड़क का शिलान्यास स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और विधायक संजीव सरदार ने किया। इस मौके पर कांग्रेस और झामुमो के कई नेता भी मौजूद रहे। शिलान्यास का यह कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित हुआ। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि विधायक संजीव सरदार ने उनसे बात की थी। उन्होंने इस सड़क को मंजूरी दिलाई है। की और सड़कों को मंजूरी दिलाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विजन है कि जनता के जीवन के मूल्यों को ऊंचा बनाने वाली योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारा जाए।
इसे भी पढ़ें – ईद : लौहनगरी के बाजारों में फैली लच्छों व सेवईं की खुशबू, खूब पसंद किए जा रहे कोलकाता के अलाउद्दीन लच्छे

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका