Home > Business > साकची के सागर होटल में आग लगने के बाद सभी कर्मचारियों व ठहरे हुए लोगों को निकाला गया बाहर, आग बुझाने की कवायद जारी

साकची के सागर होटल में आग लगने के बाद सभी कर्मचारियों व ठहरे हुए लोगों को निकाला गया बाहर, आग बुझाने की कवायद जारी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची स्थित सागर होटल में शुक्रवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से होटल में अफरा-तफरी मच गई है। बताते हैं कि आग होटल के किचन में लगी। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग बुझाने की कवायद शुरू है। सागर होटल से सभी कर्मचारियों और होटल में ठहरे लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। बताते हैं कि घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को भी दी गई। अग्निशमन विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने पहुंच गई हैं। होटल के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई है। आग लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने होटल के अंदर मौजूद सभी कर्मचारियों और यहां ठहरे हुए लोगों को बाहर निकाला।

पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि अब होटल में कोई मौजूद नहीं है। होटल की आग पर काबू पाया जा रहा है। गोलमुरी अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी और टाटा स्टील की एक गाड़ी आग बुझाने में लगे हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर यह आग कैसे लगी। होटल के बाहर लोगों की भीड़ जमा है। होटल के कर्मचारियों का कहना है कि आग लगने से होटल का काफी नुकसान हुआ है। अभी नुकसान का आकलन नहीं हो सका। उनका कहना है कि पहले आग बुझ जाए। इसके बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- चार खंबा से लेकर हरहरगुट्टू काली मंदिर तक सड़क का विधायक संजीव सरदार व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया शिलान्यास

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत