Home > Jamshedpur > CM हेमंत के नेतृत्व में तेजी से बन रहा है जुगसलाई का रेलवे ओवरब्रिज, साकची में विधायक मंगल कालिंदी बोले भाजपा ने कुछ नहीं किया

CM हेमंत के नेतृत्व में तेजी से बन रहा है जुगसलाई का रेलवे ओवरब्रिज, साकची में विधायक मंगल कालिंदी बोले भाजपा ने कुछ नहीं किया

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने साकची में शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जुगसलाई रेलवे ब्रिज का निर्माण तेजी से हो रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सारी बाधाएं दूर कर दी हैं। यहां से अतिक्रमण हटाने के लिए कुछ लोगों को शिफ्ट करना था। उनके लिए हेमंत सरकार ने 55 लाख रुपया पास किया है। तब जाकर उनको शिफ्ट किया गया है और बाधा खत्म करने के बाद अब काम शुरू कर दिया गया है। विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि भाजपाइयों ने इस ओवरब्रिज की अनदेखी की थी। आनन-फानन नाम कमाने के लिए उद्घाटन कर दिया था। 70 दुकानें यहां से उजाड़ दी गई थीं। उनको कहीं रोजगार नहीं दिया गया। जबकि पूंजीपतियों को गैस गोदाम और सीएनजी पेट्रोल पंप के लिए जगह दे दी गई थी। जबकि गरीबों को जगह नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि रांची से टाटा आने वाले नेशनल हाईवे का काम भाजपा के कार्यकाल में काफी धीमा चल रहा था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में यह काम काफी तेजी से चल रहा है। रांची के कांटाटोली में हमेशा जाम लगता था। भाजपा कार्यकाल में फ्लाईओवर नहीं बन पाया था। अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में इसकी निर्माण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

विधायक मंगल कालिंदी
You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?
Jharkhand Panchayat Election : झारखंड में अप्रैल-मई 2027 में होंगे पंचायत चुनाव, बैलेट पेपर से पड़ेगा वोट

Leave a Reply