Home > Jamshedpur > जमशेदपुर: गुड़ाबांदा के गांव में तांडव मचा रहे हाथियों को निकालने के लिए पहुंची वन विभाग की क्यूआरटी+ वीडियो

जमशेदपुर: गुड़ाबांदा के गांव में तांडव मचा रहे हाथियों को निकालने के लिए पहुंची वन विभाग की क्यूआरटी+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गुड़ाबांदा प्रखंड में इन दिनों हाथियों का तांडव है। हाथी घरों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। फसल रौंद रहे हैं। इसे वन विभाग ने गंभीरता से लिया है। डीएफओ ममता प्रियदर्शी के आदेश पर वन विभाग की एक की क्यूआरटी बुलाई गई है। यह क्यूआरटी गुड़ाबांदा पहुंच गई है और हाथियों को निकालने का काम कर रही है।

DFO ममता प्रियदर्शी

डीएफओ ने बताया कि हाथियों को इलाके से निकालकर उनके मंजिल तक पहुंचाने के लिए क्यूआरटी को ट्रेंड किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह हाथियों के साथ छेड़छाड़ ना करें। डीएफओ ने बताया कि पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से भी एक टीम बुलाई गई है। यह जल्दी गुड़ाबांधा पहुंच जाएगी। डीएफओ ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में हाथियों से फसल और घरों के नुकसान का छप्पन लाख रुपए मुआवजा ग्रामीणों को बांटा गया है।

DFO ममता प्रियदर्शी
You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply