Home > Crime > एमजीएम अस्पताल में सीने में गंभीर दर्द के बाद भर्ती हुई मानगो की महिला को नहीं मिला बेड, कुर्सी पर बैठा कर चढ़ाया जा रहा पानी

एमजीएम अस्पताल में सीने में गंभीर दर्द के बाद भर्ती हुई मानगो की महिला को नहीं मिला बेड, कुर्सी पर बैठा कर चढ़ाया जा रहा पानी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम अस्पताल की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कई बार इसे सुधारने का दावा किया। एमजीएम अस्पताल के प्रशासनिक भवन की बिल्डिंग को चमाचम कर दिया गया। लेकिन मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोतरी नहीं की गई। इमरजेंसी में अभी तक बेड का अभाव है। इसके चलते मरीजों को बेड नहीं मिल पाता। मंगलवार को मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 13 ए की रहने वाली तबस्सुम परवीन को सीने में काफी तेज दर्द उठा। परिजन उसे एमजीएम अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। दवा दी। लेकिन दर्द से तड़प रही महिला को बेड नहीं दे सके। महिला को कुर्सी पर बैठा कर उसे पानी दिया जा रहा है। मरीज महिला का कहना है कि वह कुर्सी पर नहीं बैठ पा रही है। उसे आराम की जरूरत है। उसे बेड मिलना चाहिए। परिजन सुबह 10:00 बजे से बेड के लिए भागदौड़ करते रहे। एमजीएम अस्पताल के अधिकारियों से भी मिले। लेकिन, बेड उपलब्ध नहीं हो सका।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply