Home > Crime > साकची बाजार में महिला से मारपीट व छेड़खानी के बाद जमकर हुआ बवाल, सिख समाज के लोग पहुंचे थाना+ वीडियो

साकची बाजार में महिला से मारपीट व छेड़खानी के बाद जमकर हुआ बवाल, सिख समाज के लोग पहुंचे थाना+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : साकची बाजार में रविवार की शाम आपसी विवाद में महिला से मारपीट और छेड़खानी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार को रात 10:00 बजे सिख समाज के लोग साकची थाना पहुंच गए और थानेदार संजय कुमार से मिले। उनको महिला के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों का नाम बताया गया। उनकी गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान जमकर बवाल हुआ। थानेदार के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
घटना के बारे में ट्रांसपोर्टर सतबीर सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ रविवार की शाम 7:30 बजे साकची मसाला लाइन में बाजार कर रहे थे। तभी उनकी पत्नी के बगल में खड़ी महिला का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। महिला ने अपनी एक साथी के साथ मिलकर उनकी पत्नी से हाथापाई शुरू कर दी। सतवीर सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे तो महिला ने फोन कर 10-12 युवकों को बुलाया। थोड़ी देर में कई युवक आए और पिस्टल निकाल लिया। पिस्टल लहराते हुए इन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। सतबीर सिंह की पत्नी को पीटा और उनके साथ अशोभनीय हरकत भी की। सतबीर की पत्नी को पिस्टल सटा दिया था। हमलावरों ने सतबीर के गले से सोने की चेन तोड़ दी और उसका कुछ हिस्सा और लॉकेट अपने साथ ले गए। सतबीर का मोबाइल भी तोड़ दिया। शोरगुल के बाद लोग जुटे। इसके बाद सभी को धमकी देते हुए युवक फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। लेकिन सोमवार को हमलावर गिरफ्तार नहीं हो पाए। सतबीर सिंह ने बताया कि इस घटना में उनकी पगड़ी भी खुल गई थी। साकची गुरुद्वारा बस्ती के रहने वाले सतबीर सिंह उर्फ सत्ता ने इसकी लिखित जानकारी साकची पुलिस को दी थी। पुलिस को हमलावर काशीडीह के युवक विवेक पांडेय और अन्य पर आरोप लगाया है। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तब सोमवार की रात साकची थाने पहुंचकर लोग थाने थाना प्रभारी से मिले।

पीड़ित सतवीर सिंह
You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply