Home > Crime > बदमाशों ने मानगो के चेपा पुल के पास स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी इस्माइल आजाद को गोली मारकर किया घायल, टीएमएच में भर्ती

बदमाशों ने मानगो के चेपा पुल के पास स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी इस्माइल आजाद को गोली मारकर किया घायल, टीएमएच में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बदमाशों ने मानगो के चेपा पुल के पास स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी इस्माइल आजाद को गोली मारकर घायल कर दिया है। इस्माइल आजाद की बांह में गोली लगी है। उन्हें फौरन इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें टीएमएच रेफर कर दिया गया। इसके बाद इस्माइल आजाद को टीएमएच में भर्ती कराया गया है। इस्माइल आजाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी माने जाते हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता टीएमएच पहुंचे। उन्होंने डाक्टरों को इस्माइल आजाद का बेहतर इलाज करने की हिदायत दी है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि इस्माइल आजाद की स्थिति खतरे से बाहर है। उनका इलाज चल रहा है। बताते हैं कि वह चेपा पुल के पास अपनी कार के नजदीक खड़े थे। तभी उनके पास एक युवक पहुंचा और पिस्टल निकाल कर गोली चला दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर नजदीक खड़ी बाइक पर बैठ गया। यह बाइक पहले से स्टार्ट थी और एक युवक इस पर बैठा हुआ था। हमलावर के बैठते ही बाइक सवार युवक बाइक लेकर फरार हो गया। इस्माइल आजाद के आसपास खड़े लोगों ने हमलावर का पीछा किया। लेकिन, पीछा कर रहे लोगों पर भी हमलावर ने फायरिंग की और दोनों अपराधी पारडीह की तरफ फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान की कवायद शुरू हो गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है मानगो इलाके में लगातार फायरिंग और हत्या की घटनाएं हो रही हैं।
इसे भी पढ़ें- मानगो थाना पुलिस ने परमेश्वर कॉलोनी में ब्राउन शुगर बेच रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 39 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा