Home > Crime > मानगो थाना पुलिस ने परमेश्वर कॉलोनी में ब्राउन शुगर बेच रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 39 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

मानगो थाना पुलिस ने परमेश्वर कॉलोनी में ब्राउन शुगर बेच रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 39 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: मानगो थाना पुलिस ने मानगो थाना क्षेत्र के परमेश्वर कॉलोनी में ब्राउन शुगर बेच रहे दो युवकों शिव बनर्जी और रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के पास से पुलिस ने 39 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है। बरामद ब्राउन शुगर का वजन 2.92 ग्राम है। इनके पास से एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल रियल मी कंपनी का मोबाइल भी बरामद हुआ है। शिवम बनर्जी मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह उपर बस्ती का रहने वाला है। जबकि, रोहित कुमार तिवारी मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह दुर्गा मंदिर के पास का रहने वाला है। पुलिस ने इन दोनों को शुक्रवार को जेल भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें- कपाली ओपी के हांसाडुंगरी में बतख का बच्चा घर लाने गए किशोर को पीटा, पूछने पर मां पर किया चापड़ से हमला

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा