न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर डिमना बस्ती में बदमाशों ने शुक्रवार को एक युवक इरशाद हुसैन को गोली मार दी। गोली इरशाद हुसैन के सीने में मारी गई है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को भी दी। इरशाद हुसैन को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे। बाद में डॉक्टरों ने इरशाद की गंभीर स्थिति देखते हुए एमजीएम अस्पताल में उसे खून चढ़ाना शुरू किया और टीएमएच रेफर कर दिया।
इसे भी पढ़ें- गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाड़ाबासा में एक होटल के बाहर विवाद के बाद चली गोली, कदमा का युवक घायल





Pingback : सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान पद का रविवार को होगा चुनाव, सगे भाइयों तारा सिंह गिल और बलबीर सिंह गि