Home > Jamshedpur > Milind Parande : लव जिहाद के माध्यम से हिंदुओं का हो रहा मतांतरण, जमशेदपुर में बोले मिलिंद परांडे

Milind Parande : लव जिहाद के माध्यम से हिंदुओं का हो रहा मतांतरण, जमशेदपुर में बोले मिलिंद परांडे

बिष्टुपुर के माइकल जान ऑडिटोरियम में राम उत्सव संपन्न 

जमशेदपुर : (Milind Parande) बिष्टुपुर के माइकल जान ऑडिटोरियम में विश्व हिंदू परिषद की तरफ से राम उत्सव का आयोजन किया गया। इस राम उत्सव कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि हिंदुओं का मतांतरण करने के अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं। ईसाई मिशनरियों का अलग तरीका है, तो मुसलमान लव जिहाद के जरिए हिंदुओं का मतांतरण कर रहे हैं। (Milind Parande)

Milind Parande : 13 लाख महिलाएं गायब

Milind Parande: मिलिंद परांडे को भेंट की गई तलवार

Milind Parande: मिलिंद परांडे को भेंट की गई तलवार

महिलाओं का अपहरण किया जा रहा है। मिलिंद परांडे ने कहा कि जुलाई 2023 के अंत में संसद में एक सवाल किया गया था कि देश कितनी महिलाओं गायब हैं। इसके जवाब में गृह विभाग ने कहा था कि भारत से ढाई वर्ष में 13 लाख महिलाएं गायब हुई हैं। इनमें से 3 लाख महिलाएं 18 वर्ष से कम आयु की थीं। जबकि 10 लाख महिलाएं 18 वर्ष से अधिक आयु की थीं। मिलिंद परांडे ने कहा कि इनमें से सभी नहीं लेकिन लाखों महिलाएं लव जिहाद का शिकार हुई हैं। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बोले कि देश के तीन राज्य ऐसे हैं जहां हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं।

झारखंड का सिमडेगा जिला ईसाई बाहुल्य हो गया है। मिलिंद परांडे ने कहा कि कभी बंगाल में कहा जाता था कि वहां काली पूजा अधिक होती है। लेकिन इस बार बंगाल में रामनवमी पर 24 से अधिक शोभायात्राएं निकली हैं। रामनवमी पर बंगाल राममय नजर आया। उन्होंने कहा कि राम उत्सव की शुरुआत पहले से ही थी। लेकिन अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद विश्व हिंदू परिषद में जागरण कार्यक्रम शुरू हुआ और उसके बाद राम उत्सव का आयोजन तेजी से होने लगा।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Education : जगुआर यूनाइटेड ने जीती लोयोला एलुमनी प्रीमियर लीग- सीजन 1   

Milind Parande : धर्म को बचाना होगा 

मिलिंद परांडे ने कहा कि हमें धर्म को बचाना होगा। उन्होंने भारत विभाजन की बात करते हुए कहा कि देश के विभाजन के समय 20 लाख हिंदू और 14 लाख मुसलमान मारे गए। देश का विभाजन इसीलिए हुआ कि कुछ इलाकों में हिंदू अल्पमत में आ गए थे। उन्होंने कहा कि आज भी कुछ संस्थाएं विदेश से धन लेकर हिंदुओं के मतांतरण कर रही हैं। धर्म भ्रष्ट कर रही हैं। उन्होंने पूतना का उदाहरण दिया कहा कि पूतना एक राक्षसी थी और वह मां के भेस में आई थी। लेकिन भगवान कृष्ण जानते थे और उन्होंने पूतना का वध किया। मिलिंद पांडे ने हिंदुओं से कहा कि वह जाति का अहंकार त्यागें। कुछ ताकतें हिंदुओं को आपस में लड़ाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले वह लखनऊ गए थे। वहां अधिवक्ताओं के पास बैठे थे।

कुटुंब को भी संभालना होगा

अधिवक्ताओं ने बताया कि सिर्फ लखनऊ में 1 साल में फैमिली कोर्ट में 10000 से अधिक केस आए। मिलिंद पांडे ने कहा कि आज कुटुंब को संभालने की जरूरत है। भाई भाई का प्यार और पति-पत्नी का प्यार दरक रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने सारे रिश्ते निभाए हैं। उनको आदर्श मानकर देखें कि रिश्ते कैसे निभाए जाते हैं।

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply