Home > Crime > NH 33 Accident : नेशनल हाईवे 33 पर बड़ाबांकी के पास तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

NH 33 Accident : नेशनल हाईवे 33 पर बड़ाबांकी के पास तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

Jamshedpur : (NH 33 Accident) एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी के पास एक तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। गुरुवार की सुबह हुए इस सड़क हादसे में स्कूटी सवार बिरसानगर जोन नंबर 10 के रहने वाले राजेश सोरेन और बहरागोड़ा की रहने वाली महिला अंजना महतो की मौत हो गई। (NH 33 Accident)

NH 33 Accident : कंपनी में सिविल इंचार्ज थे राजेश

राजेश सोरेन की उम्र 43 वर्ष बताई जा रही है। जबकि अंजना महतो की उम्र 34 वर्ष थी। राजेश सोरेन आस्था कंपनी में सिविल इंचार्ज के पद पर थे। अंजना महतो भी इसी कंपनी में काम करती थीं। बताते हैं कि दोनों कंपनी के काम से ही बड़ाबांकी की तरफ जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। हादसा होते ही लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्होंने देखा तो दोनों घायलों की सांस चल रही थी। इसके बाद फौरन दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Bar Association : जमशेदपुर जिला बार संघ द्वारा हिंदू नववर्ष व रामनवमी पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

दो किलोमीटर तक स्कूटी को घसीटती गई बस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद स्कूटी बस में फंस गई और बस चालक स्कूटी को घसीटते हुए 2 किलोमीटर तक ले गया। क्षेत्र के लोगों ने शोर मचाया तो बस चालक बस खड़ी कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है। बस को जब्त कर एमजीएम थाने ले जाया गया है।गौरतलब है कि नेशनल हाईवे 33 पर इन दिनों सड़क हादसे बढ़ गए हैं। आए दिन हादसों में लोगों की जान जा रही है। लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन को चालकों के लिए जागरूकता अभियान चलाना चाहिए कि वह संभल कर वाहन चलाएं। ताकि लोगों की जान बचाई जा सके।

You may also like
Jamshedpur Crime: राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश का खुलासा, दो संदिग्ध हिरासत में; हथियार बरामद+VDO
Jamshedpur Murder : कदमा में छोटे भाई की हत्या का आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार, चाकू बरामद+VDO
Ranchi Robbery Case: रांची में हथियारबंद डकैती का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार; 4.24 लाख रुपये नकद बरामद
Jamshedpur News: बिरसानगर में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते तीन युवक गिरफ्तार, 5.07 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

Leave a Reply