Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जयंती पर ‘वीर शहीद निर्मल महतो अमर रहे’ के नारों से गूंजी लौहनगरी, चमरिया गेस्ट हाउस में प्रतिमा पर माल्यार्पण+ वीडियो

Jamshedpur: जयंती पर ‘वीर शहीद निर्मल महतो अमर रहे’ के नारों से गूंजी लौहनगरी, चमरिया गेस्ट हाउस में प्रतिमा पर माल्यार्पण+ वीडियो

उलियान में वीर शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पर होगा बड़ा कार्यक्रम

जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर में सोमवार को शहीद निर्मल महतो की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। राजनीतिक दलों के लोग बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस पहुंचे और यहां शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। झामुमो के नेता घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन, परिवहन मंत्री चंपई सोरेन और सांसद विद्युत वरण महतो के अलावा कई वरिष्ठ नेता चमरिया गेस्ट हाउस पहुंचे और प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद और वीर शहीद निर्मल महतो अमर रहे किनारे लगाए। उलियान में वीर शहीद निर्मल महतो की समाधि स्थल पर बड़ा कार्यक्रम होगा।


आज ही के दिन लिया था जन्म
गौरतलब है कि वीर शहीद निर्मल महतो झमोमों के एक बड़े नेता थे। उन्होंने झारखंड निर्माण के आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाई थी। उनका जन्म 25 दिसंबर सन 1950 को जमशेदपुर में हुआ था। 8 अगस्त 1987 को 36 साल की उम्र में चमरिया गेस्ट हाउस के पास गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी।
शहीद निर्मल महतो के मन का झारखंड बनाना है : सांसद
वीर शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सांसद विद्युत वरण महतो ने पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वीर शहीद निर्मल महतो के मन का झारखंड बनाना है। शहीद निर्मल महतो चाहते थे कि झारखंड ऐसा बने की कोई इंसान दूसरे इंसान पर अत्याचार ना करे। कोई किसी का शोषण न करे। भ्रष्टाचार खत्म हो। सभी लोग भाईचारा बना कर रहें और एक दूसरे का सहयोग करें। सांसद ने कहा कि अभी ऐसा झारखंड नहीं बन पाया है। इसके लिए हम सभी को जागरूक होना होगा।

You may also like
Free Health Checkup Camp Jamshedpur : जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराया चेकअप
Jamshedpur News : सीपी कबीर क्लब में शरद पूर्णिमा पर पूजा-पाठ, भजन और कबीर जी की आरती का आयोजन
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन
RRR Centre Jamshedpur: बिष्टुपुर में टाटा स्टील यूआईएसएल ने खोला आरआरआर सेंटर, पुरानी वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन

Leave a Reply