Home > Crime > Jamshedpur: घाघीडीह जेल में चल रही छापामारी, खंगाले जा रहे हैं सभी 12 वार्ड

Jamshedpur: घाघीडीह जेल में चल रही छापामारी, खंगाले जा रहे हैं सभी 12 वार्ड

जमशेदपुर: घाघीडीह सेंट्रल जेल में छापामारी चल रही है। यह छापामारी जिला प्रशासन की तरफ से की जा रही है। छापामारी अभियान का नेतृत्व डीसी मंजूनाथ भजन्त्री कर रहे हैं। उनके साथ एसडीओ पीयूष कुमार सिन्हा भी हैं। छापामारी में शामिल अधिकारी और कर्मचारी सभी वार्ड का जायजा ले रहे हैं। वार्ड में तलाशी ली जा रही है। सूत्रों का कहना है कि जिला प्रशासन की तरफ से यह रूटीन छापामारी है। गौरतलब है कि शिकायत है कि घाघीडीह जेल में बंद कैदी मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। इसी को लेकर यह छापामारी चल रही है। पहले भी घाघीडीह जेल में छापामारी हुई है। कई बार इन छापामारियों में मोबाइल फोन, सिम कार्ड, नशे की चीज आदि बरामद हो चुकी हैं।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply