Home > Crime > मानगो थाना पुलिस ने मानगो में सड़क पर स्टंट कर विधि व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक बाइक सवार को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मानगो थाना पुलिस ने मानगो में सड़क पर स्टंट कर विधि व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक बाइक सवार को गिरफ्तार कर भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना पुलिस ने मानगो में सड़क पर स्टंट कर विधि व्यवस्था भंग करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर कार्रवाई की है। पुलिस ने बाइक सवार विवेक कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है। विवेक कुमार शर्मा मानगो के दाईगुट्टू का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद विवेक को जेल भेज दिया है। विवेक की टीवीएस विक्टर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। विवेक के खिलाफ मानगो थाने में मानगो के रहने वाले प्रमोद कुमार सिन्हा ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विवेक मानगो में सड़क पर तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। इससे कभी भी कोई हादसा हो सकता था।
इसे भी पढ़ें –मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड ग्वाला बस्ती में एक किशोरी का अपहरण, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply