Home > Jamshedpur > एग्रिको मैदान से गुरुवार को निकलेगी नमन संस्था की भव्य तिरंगा यात्रा, जोरों पर चल रही है तैयारी

एग्रिको मैदान से गुरुवार को निकलेगी नमन संस्था की भव्य तिरंगा यात्रा, जोरों पर चल रही है तैयारी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एग्रिको मैदान से गुरुवार को नमन संस्था की भव्य तिरंगा यात्रा निकलेगी यात्रा के लिए तैयारी जोरों पर चल रही है। एग्रीको मैदान में विशाल पंडाल और स्टेज बनाया जा रहा है। इसके अलावा तिरंगा यात्रा के रूट पर भी साफ सफाई की जा रही है। नमन संस्था के अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि सभी लोग अपने अपने वाहन से एग्रिको मैदान पहुंचेंगे। जो जिस वाहन से आएगा, सारा वाहन एग्रिको मैदान में पार्क कर दिया जाएगा। इसके बाद सभी लोग पैदल तिरंगा यात्रा पर निकलेंगे। तिरंगा यात्रा की समाप्ति पर महाप्रसाद का भी प्रबंध किया गया है।

नमन संस्था के अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले

लोग महा प्रसाद ग्रहण करने के बाद अपने अपने घरों को जाएंगे। नमन संस्था के अध्यक्ष व भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने लोगों से अपील की कि वह अधिक से अधिक संख्या में इस तिरंगा यात्रा में आएं और मां भारती का मान बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि यह तिरंगा यात्रा एग्रिको मैदान से निकलकर भालूबासा, जम्बो अखाड़ा, कुम्हारपाड़ा, साकची रामलीला मैदान से साकची गोल चक्कर, बसंत सिनेमा, कालीमाटी रोड होते हुए आरडी टाटा गोल चक्कर से गोलमुरी पुलिस लाइन होते हुए गोलमुरी चौक और फिर एग्रीको पहुंचेगी और एग्रिको मैदान में समाप्त होगी।
इसे भी पढ़ें-मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड ग्वाला बस्ती में एक किशोरी का अपहरण, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO