Home > Health > एमजीएम अस्पताल में इमरजेंसी गेट के पास पानी का पाइप फटा, जलभराव से दिक्कत

एमजीएम अस्पताल में इमरजेंसी गेट के पास पानी का पाइप फटा, जलभराव से दिक्कत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर ‌: कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी गेट के पास पानी का पाइप फट गया है। पानी का पाइप फटे हुए 4 दिन हो गए। लेकिन, कोई इसे ठीक कराने की जहमत नहीं उठा रहा है। लोगों का कहना है कि जलभराव होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को बारिश के बाद लोगों को काफी परेशानी हुई। लोगों का कहना है कि पहले एडीएम एनके लाल बराबर एमजीएम अस्पताल का दौरा करते थे और जहां कहीं भी कोई दिक्कत होती थी उसे ठीक कराते थे। लेकिन उनका ट्रांसफर हो जाने के बाद कोई भी प्रशासनिक अधिकारी अब तक एमजीएम झांकने भी नहीं पहुंचा है। इससे एमजीएम अस्पताल की व्यवस्था फिर चरमराने लगी है।

इसे भी पढ़ें – मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड ग्वाला बस्ती में एक किशोरी का अपहरण, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply