Home > Jamshedpur > परसुडीह बाजार समिति में मानगो नगर निगम समेत सभी नगर निकाय के चुनाव की होगी मतगणना, यहीं बनेगा स्ट्रांग रूम, डीसी ने लिया जायजा

परसुडीह बाजार समिति में मानगो नगर निगम समेत सभी नगर निकाय के चुनाव की होगी मतगणना, यहीं बनेगा स्ट्रांग रूम, डीसी ने लिया जायजा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जिला प्रशासन ने मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इन चुनावों में मतगणना स्थल तय कर लिया गया है। मतगणना परसुडीह बाजार समिति में होगी। परसुडीह बाजार समिति में स्ट्रांग रूम भी बनाया जाएगा। यहीं स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी जाएगी। स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित की गई है। ईवीएम की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बल के जवानों के अलावा पुलिस और होमगार्ड के जवानों को लगाया जाएगा। बैरिकेडिंग की जाएगी ताकि परिंदा पर न मार सके। डीसी विजया जाधव ने शनिवार को परसुडीह बाजार समिति जाकर उन स्थलों का निरीक्षण किया जहां स्ट्रांग रूम बनाया जाना है। बाजार समिति में ही मतदान के बाद ईवीएम की रिसीविंग होगी और यही ईवीएम स्ट्रांग रूम में रख दी जाएगी। मतदान से पहले मतदान कर्मियों को श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंटर कॉलेज से ईवीएम का वितरण होगा। डीसी विजया जाधव ने बताया कि नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO