Home > Finance > मानगो नगर निगम ने अभियान चलाकर प्रतिबंधित गुटखा के लिए 30 से अधिक दुकानों में की छापामारी, पांच दुकानों से वसूला जुर्माना

मानगो नगर निगम ने अभियान चलाकर प्रतिबंधित गुटखा के लिए 30 से अधिक दुकानों में की छापामारी, पांच दुकानों से वसूला जुर्माना

जमशेदपुर: मानगो नगर निगम ने मानगो में प्रतिबंधित गुटखा को लेकर छापामारी अभियान चलाया। शुक्रवार को हुई छापामारी में 30 से अधिक दुकानों की जांच की गई। पांच दुकानों में गुटखा पाया गया। इन दुकानों से प्रति दुकान ₹200 का जुर्माना वसूला गया। इस तरह कुल ₹1000 का जुर्माना वसूला गया है। मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त सुरेश यादव ने बताया कि यह छापामारी डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर की गई है। उन्होंने बताया कि गुटखा के सेवन से व्यक्तियों को हार्ट अटैक हो सकता है। इसके अलावा फेफड़े संबंधी रोग होते हैं। इसलिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply