Home > Jamshedpur > साकची में टास्क फोर्स की बैठक कर डीसी ने दिए जिले में 9 अस्थाई चेकपोस्ट बनाने के निर्देश, राज्य के बॉर्डर पर रहेगी विशेष निगरानी

साकची में टास्क फोर्स की बैठक कर डीसी ने दिए जिले में 9 अस्थाई चेकपोस्ट बनाने के निर्देश, राज्य के बॉर्डर पर रहेगी विशेष निगरानी

जमशेदपुर : साकची में डीसी ऑफिस में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने शुक्रवार को खनन टास्क फोर्स की बैठक की। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध खनन रोकने के लिए जिले में अस्थाई चेक पोस्ट का निर्माण किया जाए। चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे भी बनाए जाएं। ओवरलोडिंग को लेकर भी कार्रवाई का निर्देश दिया गया। साथ ही ओडिशा और पश्चिम बंगाल की सीमा पर विशेष निगरानी रखी जाए। जो लोग खनन के अवैध कारोबार में लिप्त हैं, उनको चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई हो। जिला खनन अधिकारी ने बताया कि इस वित्तीय साल में अब तक 43 लोगों पर कार्रवाई हुई है। 24 एफआइआर दर्ज की गई है। लोगों से 14 लाख 28 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है। ऐसे ट्रैक्टर में नंबर प्लेट नहीं होती जो अवैध खनन में लिप्त हैं। इसलिए, सभी ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट लगवाई जाए।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply