Home > Jamshedpur > जमशेदपुर: शहर के पूजा पंडालों के पास जिला प्रशासन तैनात करेगा चलंत शौचालय, नगर निकायों को लोकेशन चिन्हित करने का निर्देश

जमशेदपुर: शहर के पूजा पंडालों के पास जिला प्रशासन तैनात करेगा चलंत शौचालय, नगर निकायों को लोकेशन चिन्हित करने का निर्देश

जमशेदपुर: शहर के पूजा पंडालों के पास जिला प्रशासन चलंत शौचालय तैनात करेगा। चलंत शौचालय इसलिए लगाए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण इलाकों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर शुक्रवार को डीसी ऑफिस में हुई बैठक में ये निर्देश दिए हैं। बैठक में एसएसपी किशोर कौशल के अलावा डीसी मनीष कुमार भी मौजूद थे। डीसी ने कहा कि जहां-जहां चलंत शौचालय रखे जाने हैं उन स्थलों को चिन्हित कर लिया जाए। चलंत शौचायलयों की संख्या पर्याप्त हो। ताकि किसी को कोई दिक्कत नहीं हो। इसके अलावा, डीसी ने विसर्जन घाटों की सफाई, विद्युतीकरण, बिजली, जलापूर्ति आदि से संबंधित दिशा निर्देश भी दिए हैं। जुस्को को भी पंडालों के आसपास साफ सफाई करने और चलंत शौचालय रखने को कहा है।
अग्निशमन विभाग को भी सजग रहने की ताकीद
इसके अलावा, अग्निशमन दल, चिकित्सा दल और सुरक्षा दस्ते को भी हमेशा सजग रहने को कहा गया है। ताकि जरूरत पड़ने पर वह मौके पर पहुंच सकें। टाटा स्टील को भी अपनी अग्नि शमन की गाड़ियां तैयार रखने का निर्देश दिया गया है। बिजली विभाग को कहा गया है कि पंडालों के पास झूलते तारों को ठीक करें। ट्रांसफार्मर होल हो तो वहां बैरी केडिंग कर दें। नगर निकाय से कहा गया है कि विसर्जन घाटों की साफ सफाई के साथ ही कहीं पर अगर खुली नाली है तो उसको ठीक करें।
दुर्गा पूजा में लगातार फूड टेस्टिंग की छापामारी करेगा खाद्य विभाग

खाद्य सुरक्षा विभाग को नियमित फूड टेस्टिंग और छापामारी अभियान चलाने को कहा गया है।
तनाव फैलाने वाला गाना बजाया तो होगी कार्रवाई
पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि कहीं सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाले अश्लील गाने न बजाए जाएं। एसएसपी ने बैरीकेडिंग का काम 19 अक्टूबर तक पूरा करने का निर्देश दिया है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply