Home > Crime > जमशेदपुर : सोनारी में अजय साहू हत्याकांड के मुख्य शूटर गुड्डू गोस्वामी को पुलिस ने गालूडीह से किया गिरफ्तार

जमशेदपुर : सोनारी में अजय साहू हत्याकांड के मुख्य शूटर गुड्डू गोस्वामी को पुलिस ने गालूडीह से किया गिरफ्तार

पुलिस के सामने शूटर ने खोले घटना के राज, जेल में रची गई थी कत्ल की साजिश
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
सोनारी थाना क्षेत्र के सी रोड पर शुक्रवार को हुए अजय साहू उर्फ टिंकू की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी शूटर गुड्डू गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुड्डू गोस्वामी को गालूडीह से गिरफ्तार किया। हत्या की इस घटना को अंजाम देने के बाद गुड्डू गालूडीह भाग गया था। पुलिस ने उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया और उसे ट्रैक कर लिया। इस मामले में आरोपी रंजीत झा ने शनिवार को ही न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। गुड्डू ने पुलिस के सामने कई राज खोले हैं। उसका कहना है कि उसे हत्या की सुपारी मनीष सिंह ने दी थी। गुड्डू की मनीष सिंह के साथ जेल में मुलाकात हुई थी। घटना में उसके अलावा सन्नी सिंह, रोहित, संजीत मिश्रा व दो अन्य लोग शामिल थे।
जेल में बना था अजय की हत्या का प्लान
गुड्डू ने पुलिस को बताया कि होली के दिन मनीष सिंह और अजय के साथी राजू के बीच झगड़ा हुआ था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मनीष ने न्यायालय में सरेंडर किया था। इसके बाद मनीष जेल गया था। जेल में ही मनीष की गुड्डू से मुलाकात हुई थी। वहीं, अजय की हत्या का खाका तैयार किया गया था।
साथी का बदला लेने के लिए मनीष की हत्या कराना चाहता था अजय
गुड्डू गोस्वामी ने बताया कि अजय अपने साथी राजू का बदला लेने के लिए मनीष की हत्या कराना चाहता था। यह बात मनीष को पता चल गई थी। इसीलिए मनीष ने अजय की हत्या का प्लान तैयार किया। मनीष ने ही गुड्डू गोस्वामी की अपने खर्चे पर जमानत करवाई थी। मई में गुड्डू गोस्वामी जेल से बाहर आया था और उसी के बाद से अजय के पीछे लगा हुआ था। इसी बीच उसने हथियार का भी इंतजाम किया। मनीष के जेल से बाहर आते ही उसने मनीष के इशारे पर अजय का काम तमाम कर दिया।

You may also like
Jamshedpur Arms Peddler : जमशेदपुर में आर्म्स पैडलर समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने खरीद-फरोख्त होते समय ही धर-दबोचा
Jamshedpur Bakreed : जामशेदपुर के आमबागान में सजा बकरों का बाज़ार, दो लाख तक के बकरे+ VDO
Jharkhand Board Result : इंटर साइंस में धनबाद के बिजली मिस्त्री की बेटी अंकिता व कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी बनीं झारखंड टॉपर 
मानगो नगर निगम छापामारी : प्लास्टिक गिलास और थैलियां जब्त, जुर्माना वसूला

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!