Home > Jamshedpur > जब डिप्टी कमिश्नर ने सिंहपुरा गांव में महिलाओं के साथ खेत में उतर कर की धान की रोपाई+ वीडियो

जब डिप्टी कमिश्नर ने सिंहपुरा गांव में महिलाओं के साथ खेत में उतर कर की धान की रोपाई+ वीडियो

जमशेदपुर के गुड़ाबांधा प्रखंड के सिंहपुरा पंचायत का निरीक्षण करने पहुंची थीं डिप्टी कमिश्नर विजया जाधव
न्यूज़ भी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांधा प्रखंड के सिंहपुरा पंचायत में विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान रविवार को डिप्टी कमिश्नर विजया जाधव अचानक धान के खेत में उतर गईं। धान के खेत में काफी पानी था और महिलाएं धान रोप रही थीं। डिप्टी कमिश्नर ने महिलाओं से धान का बिचड़ा लिया और उनका हाथ बंटाते हुए खुद भी धान रोपने लगीं।

खेत में धान रोपतीं डिप्टी कमिश्नर विजया जाधव

डिप्टी कमिश्नर को अपने साथ धान रोपने का काम करते देख कर सभी महिलाएं काफी खुश थीं। डिप्टी कमिश्नर ने महिलाओं के साथ धान की रोपनी करने के बाद उनसे बातचीत भी की। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह अन्नदाताओं के अथक परिश्रम का ही फल है कि हमें अन्न प्राप्त होता है। डिप्टी कमिश्नर ने सिंहपुरा पंचायत का भ्रमण कर विकास योजनाओं की जानकारी ली। बालिका आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया। डिप्टी कमिश्नर ने अर्जुनबेड़ा में बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही घाटशिला में मैट्रिक टापरों के सम्मान कार्यक्रम में भी उन्होंने हिस्सा लिया।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply