Home > Business > Mahindra XUV 7XO : नया ट्रेंडसेटर, XUV700 की विरासत को आगे बढ़ाने को तैयार, वर्ल्ड प्रीमियर 5 जनवरी को होगा

Mahindra XUV 7XO : नया ट्रेंडसेटर, XUV700 की विरासत को आगे बढ़ाने को तैयार, वर्ल्ड प्रीमियर 5 जनवरी को होगा

Ranchi: महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने अपनी नई प्रीमियम एसयूवी Mahindra XUV 7XO का नाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। यह मॉडल कंपनी की सुपरहिट एसयूवी XUV700 के बाद अगला बड़ा कदम माना जा रहा है, जिसने सिर्फ चार साल में 3 लाख से अधिक ग्राहकों का भरोसा जीतकर भारतीय एसयूवी बाजार में नया इतिहास रचा था।

नई XUV 7XO को बेहतरीन और डायनेमिक डिज़ाइन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, कम्फर्ट और दमदार परफॉर्मेंस जैसे फीचर्स के साथ तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह मॉडल प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा की लीडरशिप को और मजबूत करेगा।

महिंद्रा 5 जनवरी 2026 को दुनिया के सामने इसका वर्ल्ड प्रीमियर करने जा रही है, जिसकी तैयारी बड़े स्तर पर शुरू हो चुकी है। ब्रांड ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल टीज़र वीडियो के जरिए नाम का खुलासा भी किया है।

इसे भी पढ़ें – क्रोमा ने रांची में खोला पहला स्टोर, लॉन्च पर 35% तक की छूट

झारखंड में भी इस नई एसयूवी को लेकर ऑटो लवर्स में उत्साह देखा जा रहा है, खासकर रांची, जमशेदपुर और धनबाद जैसे शहरों में इसकी लॉन्चिंग को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

महिंद्रा ने सोशल मीडिया और ऑफिशियल प्लेटफॉर्म्स पर Mahindra XUV 7XO की अपडेट्स के लिए ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब पर कैंपेन शुरू किया है, जिसमें XUV7XO, MahindraXUV7XO और #Trendsetter हैशटैग का उपयोग हो रहा है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply