Home > Jamshedpur > झारखंड प्रदेश यूथ इंटक ने आयोजित किया एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर व महत्वपूर्ण बैठक+VDO

झारखंड प्रदेश यूथ इंटक ने आयोजित किया एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर व महत्वपूर्ण बैठक+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : झारखंड प्रदेश यूथ इंटक (Jharkhand Youth INTUC ) की ओर से रविवार को जमशेदपुर के बालीगुमा में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर और वृहद संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश यूथ इंटक अध्यक्ष सत्यम सिंह ने किया। इस शिविर का उद्देश्य युवा पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों, श्रमिक हितों तथा संगठनात्मक मजबूती के प्रति जागरूक करना था।

Jharkhand Youth INTUC के कार्यक्रम में झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इंटक का भविष्य युवा शक्ति के हाथों में है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिल रही है।

वहीं प्रशिक्षक के रूप में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर जिला बार संघ में शोक की लहर, वरिष्ठ अधिवक्ता बालमुकुंद सहाय का निधन, आज दी गई अंतिम विदाई

बैठक में प्रदेश स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे और संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, श्रमिक अधिकार संरक्षण तथा मजदूर हित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान कई नए सदस्यों को शामिल करते हुए कमेटी का विस्तार भी किया गया।

सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि आने वाले दिनों में

* मजदूरों की समस्याओं का समाधान

* मजदूरी और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता

* श्रमिक परिवारों के लिए कल्याणकारी कार्यक्रम

* उद्योगों में श्रमिक शोषण के खिलाफ संघर्ष

को और मजबूती दी जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने कहा कि यूथ इंटक का लक्ष्य युवाओं को श्रमिक आंदोलन से जोड़ना और संगठन को नई दिशा देना है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर मजदूर हित में लगातार काम करने की जरूरत है।

कार्यक्रम में पवन कुमार बबलू, विनीत सिंह, रघुचंदन प्रधान, नीतीश कुमार सिंह, मणिकांत, पी के मिश्रा, सुरेश सवैया, बबलू बिसाई, रवि शंकर, शुभम मुखी, रोशन मुखी, संतोष पंडित, इंद्रकेश, कुमोद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply