Home > Jamshedpur > मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे जमशेदपुर, रामदास सोरेन के संस्कार भोज में हुए शामिल, राज्यपाल व विधानसभा अध्यक्ष भी आए

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पहुंचे जमशेदपुर, रामदास सोरेन के संस्कार भोज में हुए शामिल, राज्यपाल व विधानसभा अध्यक्ष भी आए

Jamshedpur : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी पत्नी एवं गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन के साथ शुक्रवार को पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत रामदास सोरेन (Jharkhand Ramdas Soren Tribute) के संस्कार भोज में शामिल हुए। जमशेदपुर स्थित घोड़ाबांधा आवास पर उन्होंने रामदास सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना ( Jharkhand Ramdas Soren Tribute) की। मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने उनकी धर्मपत्नी सूरजमनी सोरेन, पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन समेत अन्य परिजनों से भेंट कर ढाढ़स बंधाया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में पड़ोसियों ने ठेला चालक को पीट-पीटकर मार डाला, परिजनों का हंगामा+VDO

मौके पर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुजी के निधन के बाद रामदास सोरेन का जाना राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि आज राज्य के विभिन्न हिस्सों से लोग और उनके समर्थक यहां पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

संस्कार भोज में मुख्यमंत्री के अलावा झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र महतो भी शामिल हुए। इसके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो समेत अन्य कई झामुमो व भाजपा नेता कार्यक्रम में पहुंचे।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply