Home > India > श्रीगंगानगर के भीड़भाड़ वाले बाजार में अवैध शेड से हो सकता है हादसा, 7 साल से नगर परिषद में लटका है मामला

श्रीगंगानगर के भीड़भाड़ वाले बाजार में अवैध शेड से हो सकता है हादसा, 7 साल से नगर परिषद में लटका है मामला

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जयपुर : राजस्थान के श्रीगंगानगर शहर में वार्ड नंबर 35 में भीड़भाड़ वाले प्रमुख बाजार में एक अवैध शेड की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह अवैध शेड 3 मंजिला इमारत की दीवार के सहारे अवैध सरकारी जमीन पर बनाया गया है। शेड की वजह से इमारत के मालिक अपनी दीवार और छज्जे की मरम्मत नहीं करा पा रहे हैं। दीवार और छज्जा काफी कमजोर हो गया है। इमारत के मालिक पवन कुमार सिंघल का कहना है कि उन्होंने 7 वर्ष पहले नगर परिषद से मामले की शिकायत की थी। ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत की गई थी। लेकिन अभी तक इस मामले को नगर परिषद नहीं निपटा पाई है। इस मामले में आयुक्त लापरवाही बरत रहे हैं। इमारत के मालिक ने सरकार से मांग की है कि इस मामले का जल्द निपटारा किया जाए। ताकि, दीवार की मरम्मत कराई जा सके। उनकी मांग है कि अवैध शेड को हटाया जाए।
इसे भी पढ़ें- प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply