Home > Business > Telco Workers Union : टेल्को में टेल्को वर्कर्स यूनियन कार्यालय में चोरी के मामले में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, डीसी व एसएसपी से शिकायत

Telco Workers Union : टेल्को में टेल्को वर्कर्स यूनियन कार्यालय में चोरी के मामले में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, डीसी व एसएसपी से शिकायत

Jamshedpur : ( Telco Workers Union) टेल्को थाना क्षेत्र के टेल्को वर्कर्स यूनियन कार्यालय में 18 मई की रात चोरी हुई थी। टेल्को वर्कर्स यूनियन के जनरल सेक्रेटरी प्रकाश कुमार और सदस्य हर्षवर्धन ने शुक्रवार को छह बजे बताया कि टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी का आरोप है कि इस मामले में टेल्को थाना पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। (Telco Workers Union)

इसे भी पढ़ें – Jharkhand Helicopter Service : झारखंड और बिहार में निजी हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत

Telco Workers Union: पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई 

टेल्को पुलिस ने अभी तक ना तो आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं और ना ही घटना में जांच की जा रही है। चोरी की इस घटना में चोर दीवार काट कर अंदर घुसे और तांबे की वायरिंग, 20 एसी, यूनियन के दस्तावेज, वीआईपी लॉउंज का दरवाजा और अन्य महत्वपूर्ण सामान पार कर ले गए। जहां पर यह घटना घटी है वहां से टेल्को थाना की दूरी 200 मीटर है। टाटा मोटर्स कंपनी का मुख्य गेट भी नजदीक में है और वहां 24 घंटे पहरेदार तैनात रहते हैं। साथ ही वाहन पार्किंग भी है। इसके बावजूद चोरी की घटना अंजाम दी जाती है और पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply