Home > Jamshedpur > Jamshedpur: झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बीजेपी के विधायक अमर बाउरी ने पूर्व मुख्यमंत्री का हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना पर साधा निशाना, बोले मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का हो रहा अपमान

Jamshedpur: झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बीजेपी के विधायक अमर बाउरी ने पूर्व मुख्यमंत्री का हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना पर साधा निशाना, बोले मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का हो रहा अपमान

जमशेदपुर: नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी ने जमशेदपुर में भाजपा के जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा है कि झामुमो ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को साइड लाइन कर दिया है। इसीलिए उन्हें सरायकेला में उनके विधानसभा क्षेत्र भेज दिया गया है। वह यहां कार्यक्रम कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव की अहम जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन संभाल रहीं हैं। वह ऐसा किस हैसियत से कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आरोप लगाती रही है कि झामुमो में परिवार वाद हावी है। कल्पना सोरेन के आगे आने से भाजपा के आरोप सही साबित हुए हैं। अमर कुमार बाउरी ने कहा कि चंपई सोरेन कहते हैं की इंडिया गठबंधन सभी 14 सेट जीतेगा। वह हताशा में बयान दे रहे हैं। मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। ढुल्लू महतो के बारे में अमर कुमार बाउरी ने कहा कि कोई कितना भी शोर मचाले जीतेंगे ढुल्लू महतो ही। उन्होंने कहा कि ढुल्लु महतो जनता की अदालत में पेश किए गए हैं। जनता जवाब देगी कि भाजपा का उम्मीदवार कैसा है।

Leave a Reply