Home > Crime > Jamshedpur: आजाद नगर के हुसैनी मोहल्ला की रहने वाली विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से भगाया, एसएसपी से शिकायत

Jamshedpur: आजाद नगर के हुसैनी मोहल्ला की रहने वाली विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से भगाया, एसएसपी से शिकायत

Jamshedpur: आजाद नगर थाना क्षेत्र के हुसैनी मोहल्ला की रहने वाली शहनाज परवीन को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर भगा दिया है। यही नहीं उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। शहनाज परवीन इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रही हैं। इस मामले में शहनाज परवीन ने आजाद नगर थाने में शिकायत की थी। कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को शहनाज परवीन एसएसपी ऑफिस पहुंची और एसएसपी दफ्तर में मामले की शिकायत की। उन्होंने बताया कि वह महिला थाने में भी मामले की शिकायत कर चुकी हैं। शहनाज परवीन ने बताया कि उनकी शादी 3 साल पहले हुई थी। उनकी एक बेटी भी है। शहनाज परवीन ने बताया कि उनके ससुराल में उनसे दहेज के तौर पर पैसे की मांग की जाती थी।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply