Home > Jamshedpur > 3 नवंबर से नगर निगम के हवाले होगी मानगो वाटर सप्लाई, सुरक्षा व्यवस्था होगी कड़ी

3 नवंबर से नगर निगम के हवाले होगी मानगो वाटर सप्लाई, सुरक्षा व्यवस्था होगी कड़ी

Mango Water Supply

जमशेदपुर : मानगो की जलापूर्ति व्यवस्था (Mango Water Supply) अब बड़े बदलाव की ओर है। 3 नवंबर से मानगो जलापूर्ति प्लांट का संचालन पूरी तरह मानगो नगर निगम संभालेगा। अभी तक इस प्लांट का संचालन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग करता था, लेकिन अब इसे (Mango Water Supply) चरणबद्ध तरीके से नगर निगम को हस्तांतरित किया जा रहा है।

शनिवार को उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि जलापूर्ति व्यवस्था का संचालन बेहतर प्रबंधन और स्थायी रखरखाव की दिशा में किया जाएगा।

निर्धारित प्लान के अनुसार

• प्रथम चरण में बालिगुमा वॉटर टावर तथा पृथ्वी उद्यान जलापूर्ति सिस्टम को 3 नवंबर को नगर निगम को सौंप दिया जाएगा।

• बाकी परिसरों का हस्तांतरण आगे निर्धारित चरणों में किया जाएगा।

जलापूर्ति से जुड़े सुरक्षा व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी गई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि जलापूर्ति के सभी जोन में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती होगी।

इसे भी पढ़ें – Ghatshila By-election 2025: भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन का AI जनित फर्जी पोस्ट फेसबुक पर वायरल, मजिस्ट्रेट ने दर्ज कराई FIR

इंटेक वेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के रखरखाव को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए —

* परिसर में बाउंड्री वॉल निर्माण,

* पेंटिंग एवं मरम्मत कार्य,

* इंटेक वेल में जमा बालू को हटाने की त्वरित कार्रवाई।

मीटिंग के बाद उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने इंटेक वेल एवं आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सहायक नगर आयुक्त चंदन कुमार, सहायक अभियंता अमित आनंद, नगर प्रबंधक प्रदीप कुमार सहित कई अभियंता और अधिकारी मौजूद रहे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply