Home > Jamshedpur > कोल्हान डेवलपमेंट सोसाइटी ने अंबेडकर जयंती पर किया सम्मान समारोह, संतोष कुमार व रितिका तिर्की समेत कई हस्तियां सम्मानित

कोल्हान डेवलपमेंट सोसाइटी ने अंबेडकर जयंती पर किया सम्मान समारोह, संतोष कुमार व रितिका तिर्की समेत कई हस्तियां सम्मानित

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर में अंबेडकर जयंती के मौके पर कोल्हान डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा टाटानगर रेलवे स्टेशन के समक्ष भव्य कार्यक्रम का आयोजन (Tatanagar Ambedkar Jayanti) किया गया। यह आयोजन (Tatanagar Ambedkar Jayanti) बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी उपस्थित रहे। उन्होंने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्षों और भारतीय संविधान में दिए गए अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की गई। इस अवसर पर टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर एवं राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य संतोष कुमार तथा वंदे भारत ट्रेन चलाने वाली पहली आदिवासी महिला लोको पायलट रितिका तिर्की को अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा बागबेड़ा थाना प्रभारी, ट्रैफिक प्रभारी, जीआरपी प्रभारी राम प्यारे, बागबेड़ा क्षेत्र की मुखिया, पूर्व पार्षद राजकुमार, सागर प्रसाद और आर.बी. राय को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच कॉपी और कलम का वितरण भी किया गया।

इसे भी पढ़ें – 25 अप्रैल को Jamshedpur FC बनाम Chennaiyin FC मुकाबले के टिकट लाइव, जानें कहां से ले सकते हैं ऑनलाइन टिकट

कार्यक्रम के संयोजक नरेश लाल ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

You may also like
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश

Leave a Reply