Home > Crime > बागबेड़ा थाना क्षेत्र के आनंद नगर से युवती का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के आनंद नगर से युवती का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के आनंद नगर से एक युवती का अपहरण कर लिया गया है। इस मामले में युवती के भाई के आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपी व्यक्ति की तलाश कर रही है। छापामारी की जा रही है। बागबेड़ा थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया जाएगा।
सीतारामडेरा थाना पुलिस ने गाड़ी से बैट्री चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सीतारामडेरा थाना पुलिस ने गाड़ी से बैट्री चोरी करने के आरोपी साहिल भुइयां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी साहिल भुइयां गोलमुरी केबल टाउन के रहने वाले वरुण कुमार की मानगो बस स्टैंड पर खड़ी गाड़ी में से बैट्री चोरी कर रहा था। उसे लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने साहिल के पास से बैट्री बरामद कर ली है। उसे लिखा पढ़ी कर शुक्रवार को जेल भेजा गया
इसे भी पढ़ें- साकची के सागर होटल में आग लगने के बाद सभी कर्मचारियों व ठहरे हुए लोगों को निकाला गया बाहर, आग बुझाने की कवायद जारी

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply