Home > Crime > परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के दफ्तर के पास लगी आग, विभाग ने शुरू की जांच

परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के दफ्तर के पास लगी आग, विभाग ने शुरू की जांच

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के दफ्तर के पास आग लगी है। कार्यालय परिसर में लगी आग से विभाग में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारी और कर्मचारी परेशान हो गए। अग्निशमन विभाग की गाड़ी बुलाई गई। तब आग पर काबू पाया गया। आग कैसे लगी कार्यपालक अभियंता ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपी जाएगी। बताते हैं कि परिसर में ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग सेंटर है। वहां से खराब ते तेल एक गड्ढे में जमा हो गया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी गड्ढे में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। फिलहाल जांच के बाद पता चलेगा कि आग कैसे लगी।
इसे भी पढ़ें – साकची के सागर होटल में आग लगने के बाद सभी कर्मचारियों व ठहरे हुए लोगों को निकाला गया बाहर, आग बुझाने की कवायद जारी

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी