Home > Jamshedpur > केरला ब्लास्टर्स ने इंडियन सुपर लीग के मैच में जमशेदपुर एफसी को 3-1 से हराया

केरला ब्लास्टर्स ने इंडियन सुपर लीग के मैच में जमशेदपुर एफसी को 3-1 से हराया

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : इंडियन सुपर लीग के मैच में मंगलवार को जमशेदपुर एफसी की फिर हार हुई है। गोवा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित फुटबॉल मैच में केरला ब्लास्टर्स की टीम ने जमशेदपुर फुटबॉल क्लब को 3-1 से शिकस्त दी। केरला ब्लास्टर्स की तरफ से गियानू ने 9 वें मिनट, डायमंटाकॉस ने 31 वें मिनट और लूना ने 65वें मिनट में गोल दागे। जमशेदपुर एफसी की तरफ से जी चुकवू ने 17 वें मिनट में गोल दागा। लेकिन जब मैच खत्म हुआ तो केरला ब्लास्टर्स की टीम 3-1 से आगे थी। इस मैच के बाद अंक तालिका में जमशेदपुर फिसड्डी बनी हुई है।

यह भी पढें – आजाद नगर के वारिस कॉलोनी में पारिवारिक विवाद में बहनोई ने सर पर रॉड मारकर दुकानदार को किया घायल, एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज + वीडियो

जमशेदपुर एफसी के 5 अंक हैं। उसने 12 मैच खेले हैं। एक मैच जीते हैं। दो मैच ड्रा हुए हैं और 9 मैच हारे हैं। अंक तालिका में सबसे टॉप पर मुंबई सिटी की फुटबॉल टीम है। मुंबई सिटी ने 12 मैच खेलकर 9 मैच जीते हैं। तीन मैच ड्रा हुए हैं। मुंबई सिटी एफसी ने अब तक एक भी मैच नहीं हारा है। दूसरे नंबर पर हैदराबाद एफसी है। हैदराबाद की टीम ने 12 मैच खेलकर 9 मैच जीते हैं। एक मैच ड्रा हुआ है और दो मैच हारे हैं।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply