Home > Crime > आजाद नगर के वारिस कॉलोनी में पारिवारिक विवाद में बहनोई ने सर पर रॉड मारकर दुकानदार को किया घायल, एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज + वीडियो

आजाद नगर के वारिस कॉलोनी में पारिवारिक विवाद में बहनोई ने सर पर रॉड मारकर दुकानदार को किया घायल, एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के वारिस कॉलोनी में पारिवारिक विवाद में एक दुकानदार मोहम्मद वसीम अकरम को उनके बहनोई ने मारपीट कर घायल कर दिया है। मोहम्मद वसीम अकरम के सर पर उनके बहनोई इस्लाम उर्फ राजा ने लोहे की रॉड से हमला किया। वसीम अकरम का सर फट गया है। खून से लथपथ हालत में उन्हें स्थानीय लोग लेकर आजाद नगर थाना पहुंचे। जहां से उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मोहम्मद वसीम अकरम ने बताया कि उनकी वारिस कॉलोनी में जनरल स्टोर की दुकान है। उनकी बहन की शादी इस्लाम उर्फ राजा के साथ 1 साल पहले हुई थी। इस्लाम डिश टीवी का काम करता है। वह कपाली ओपी के हासाडूंगरी में रहता है। शादी के बाद से ही वह उसकी बहन को ठीक से नहीं रख रहा था। हर दिन मारपीट होती थी। इस पर उसकी बहन अपने मायके चली गई।

घटना के बारे में बता रही घायल मोहम्मद वसीम अकरम की बहन जेबा परवीन

वसीम अकरम जब अपनी बहन को ससुराल से बुलाने गए थे तो ससुराल वालों ने कहा था कि 10 लोगों को लेकर आओ और साइन करने के बाद बहन को ले जाओ। इसके बाद, जब इस्लाम अपनी पत्नी को बुलाने पहुंचा तो वसीम अकरम ने कहा 10 लोग साइन करने के बाद पत्नी को ले जाओ कि ससुराल में फिर कुछ नहीं होगा। इस पर इस्लाम अपनी पत्नी को नहीं ले गया।

यह भी पढें – हुमन वेलफेयर ट्रस्ट ने मानगो के महल इन में नीट क्वालीफाई करने वाले छात्र छात्राओं को किया सम्मानित, सिटी एसपी रहे मुख्य अतिथि

मंगलवार को इस्लाम उर्फ राजा वारिस कॉलोनी में वसीम अकरम जनरल स्टोर के पास मोबाइल रिचार्ज कराने गया था और कहा कि ऐसा कब तक चलेगा। उसकी बहन को ले जाए और ठीक से रखे। इसी बात पर विवाद हो गया और इस्लाम ने लोहे की रॉड से मारकर वसीम अकरम का सर फोड़ दिया।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply