Home > Entertainment > गोपाल मैदान में 6 से 8 जनवरी तक रहेगी कार्निवाल की धूम, नृत्य गीत के साथ ही होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं, आखरी दिन रहेगी बॉलीवुड सिंगर नीरज श्रीधर की धूम

गोपाल मैदान में 6 से 8 जनवरी तक रहेगी कार्निवाल की धूम, नृत्य गीत के साथ ही होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं, आखरी दिन रहेगी बॉलीवुड सिंगर नीरज श्रीधर की धूम

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में टाटा स्टील कार्निवाल का आयोजन करने जा रहा है। कार्निवाल की तैयारी शुरू हो गई है। कार्निवाल 6 जनवरी से 8 जनवरी तक गोपाल मैदान में चलेगा। यह 3 दिन का मेगा इवेंट होगा। कार्निवाल में बैंड का प्रदर्शन होगा। विभिन्न बैंड अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा, नृत्य, गीत और संगीत का समा भी बंधेगा। संगीत की प्रतियोगिता को सारेगामा नाम दिया गया है। इसके अलावा मास्टर शेफ प्रतियोगिता होगी।

यह भी पढें – हुमन वेलफेयर ट्रस्ट ने मानगो के महल इन में नीट क्वालीफाई करने वाले छात्र छात्राओं को किया सम्मानित, सिटी एसपी रहे मुख्य अतिथि

नौनिहालों के लिए गेम जोन का आयोजन किया जाएगा। कार्निवाल में देश विदेश के व्यंजनों के फूड स्टॉल लगेंगे। कार्निवाल के आखिरी दिन बॉलीवुड स्टार नीरज श्रीधर का कार्यक्रम होगा। 7 जनवरी शनिवार को शाम 5:00 से 7:00 तक बच्चों के लिए कलर्स ऑफ इंडिया प्रोग्राम होगा। 7 जनवरी को 7:30 बजे से रात 9:30 बजे तक गीत-संगीत का प्रोग्राम सारेगामा होगा। 8 जनवरी को 7:30 बजे से बॉलीवुड के सिंगर नीरज श्रीधर का काम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जमशेदपुर कार्निवाल में दर्शकों की फ्री इंट्री होगी।

You may also like
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स

Leave a Reply