Home > Crime > कीताडीह की किशोरी के हाथ काटने के मामले में डॉक्टर पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

कीताडीह की किशोरी के हाथ काटने के मामले में डॉक्टर पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी कल्ली शर्मा का सदर अस्पताल के डॉक्टर नर्स की लापरवाही से हाथ कट गया। हाथ कटने से कल्ली शर्मा दिव्यांग हो गई है। परिजनों ने शनिवार को डीसी को ज्ञापन देकर लापरवाह डॉक्टर और नर्स पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही किशोरी को मुआवजा देने, नौकरी देने और उसकी पढ़ाई का इंतजाम करने की मांग की गई है।
कीताडीह की रहने वाले राजेश कुमार शर्मा की बेटी किशोरी कल्ली शर्मा के पेट में दर्द था। उसे लूज मोशन हो रहा था। इसे लेकर उसे परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां डॉक्टर के कहने पर एक नर्स ने कल्ली शर्मा को इंजेक्शन लगा दिया था। इंजेक्शन लगने के बाद उसका पेट का दर्द तो ठीक हो गया। लेकिन हाथ सुन्न हो गया था। हाथ काम नहीं कर रहा था। इस पर परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए। सदर अस्पताल से उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया। टीएमएच में डाक्टरों ने कहा कि उसे बड़े अस्पताल ले जाइए। इस पर परिजन उसे कोलकाता के आमरी हॉस्पिटल ले गए। वहां डाक्टरों ने कहा कि किशोरी की जान बचानी है तो उसका हाथ काटा जाएगा। इसके बाद किशोरी का हाथ काट दिया गया। इस मामले की जांच के लिए सिविल सर्जन डॉक्टर साहिर पाल ने एक कमेटी गठित की है। कमेटी की रिपोर्ट डीसी को पहुंच चुकी है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply