Home > Jamshedpur > बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में गणतंत्र दिवस की तैयारी के लिए परेड का रिहर्सल शुरू, 24 जनवरी को होगा फुल ड्रेस रिहर्सल

बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में गणतंत्र दिवस की तैयारी के लिए परेड का रिहर्सल शुरू, 24 जनवरी को होगा फुल ड्रेस रिहर्सल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में गणतंत्र दिवस की तैयारी शुरू हो गई है। परेड का रिहर्सल शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा मैदान को भी ठीक किया जा रहा है। सोमवार को मैदान में परेड का रिहर्सल हुआ। इस रिहर्सल में अर्ध सैनिक एवं पुलिस बल की टुकड़ियां शामिल हुईं। इसमें एक टुकड़ी जैप सिक्स, एक टुकड़ी जिला पुलिस बल, एक टुकड़ी सहायक पुलिस तथा एक- एक टुकड़ी बालक और बालिका एनसीसी की शामिल थी। सार्जेंट मेजर धर्मेंद्र राम और रंजीत कुमार के निर्देशन में रिहर्सल हो रहा है। 24 जनवरी को परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल गोपाल मैदान में होगा। डीसी और एसएसपी इसका संयुक्त रूप से जायजा लेंगे।
यह भी पढें – पारडीह में आईएस अकाडमी में कौशल विकास की ट्रेनिंग ले रहे छात्रों की हाईस्कूल की मार्कशीट नहीं दे रहा प्रबंधन, थाने पर शिकायत

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply