जमशेदपुर : जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी रविवार को घोड़ाबांधा पहुंचे। जहां उनके द्वारा उनके विधायक निधि से नाली और सड़क का निर्माण हो रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और ठेकेदार को अच्छा काम करने का निर्देश दिए। इस मौके पर ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित भी किया। गौरतलब है कि जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी पर इन दिनों विपक्ष हमलावर है। जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र की खराब सड़कों को ढूंढ कर हाईलाइट किया जा रहा है। इसे लेकर धरना प्रदर्शन हो रहे हैं। इसीलिए, विधायक मंगल कालिंदी ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। जहां जहां निर्माण कार्य हो रहे हैं, वहां का निरीक्षण शुरू कर दिया है।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के टिकट के लिए दावेदारों की लगी लंबी कतार, जेपी नड्डा तक पहुंच बनाने में जुटे लोग




