Home > Jamshedpur > जेएनएसी ने साकची में हीरो होंडा शोरूम के बेसमेंट पर कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

जेएनएसी ने साकची में हीरो होंडा शोरूम के बेसमेंट पर कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जेएनएसी ने साकची में हीरोहोंडा शोरूम के बेसमेंट में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। जेएनएसी के अधिकारियों का कहना है कि हीरोहोंडा शोरूम के बेसमेंट में पार्किंग होनी चाहिए। लेकिन, इसका व्यवसायिक उपयोग हो रहा है। मालिक को कई बार नोटिस देकर पार्किंग स्पेस खाली करने को कहा गया था। लेकिन, उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर अभियान चलाकर जेएनएसी ने मंगलवार को पार्किंग स्पेस खाली करने की कार्रवाई की है। हीरोहोंडा शोरूम के बगल में स्मिता होटल की बिल्डिंग के मालिक को भी पार्किंग स्पेस में व्यवसायिक गतिविधियां हटाने को कहा गया है। उधर, बिल्डिंग के मालिक का कहना है कि उन्होंने साल 2012 में पार्किंग स्पेस को नियमित करने के लिए सरकार के पास 24 लाख रुपए जमा किए थे। लेकिन, उस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
इसे भी पढ़ें- साकची स्थित शीतला माता मंदिर में 19 जून से होगा नवकुंज नवरात्रि नवाहपारायण श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO