Home > Crime > बिरसा नगर की रहने वाली महिला को ससुराल में गुमला में किया गया प्रताड़ित, प्राथमिकी दर्ज

बिरसा नगर की रहने वाली महिला को ससुराल में गुमला में किया गया प्रताड़ित, प्राथमिकी दर्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिरसा नगर की रहने वाली महिला कविता कुमारी को ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया है। इस मामले में पुलिस ने बिरसा नगर थाने में कविता कुमारी के आवेदन पर पति समेत ससुराल के 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में कविता कुमारी के पति सुमित कुमार के अलावा सास वीणा देवी, ससुर करमू राम, ननद रुचि कुमारी, ननद सीमा लता, ननद स्वाति लता, नंदोई पंचम राम, नंदोई गोपीचंद और नंदोई नंद देव राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपी गुमला के रहने वाले हैं।
सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातू के रहने वाले व्यक्ति के साथ रुपयों के लेन-देन में धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज
सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातू के रहने वाले संजय कुमार साहू के साथ धोखाधड़ी हुई है। संजय कुमार साहू का कहना है कि रुपयों के लेन-देन में उनके साथ हरियाणा के गुड़गांव के कारोबारी संदीप कुमार ने धोखाधड़ी की है। इस मामले में संजय कुमार साहू के आवेदन पर पुलिस ने संदीप कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मंगलवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
Cyclone Arnab : चक्रवात ‘अरनब’ को लेकर रेलवे अलर्ट, 600 किलोमीटर रेलखंड पर चौबीसों घंटे निगरानी
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी
Jamshedpur News : जमशेदपुर में अनाथ बच्चे को मिला नया परिवार, इस साल अब तक 7 बच्चों का हुआ दत्तक ग्रहण
Jamshedpur Crime : मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर 13.5 लाख की चोरी, दुर्गा पूजा देखने गया था परिवार+VDO

Leave a Reply