Home > Jamshedpur > जुगसलाई थाना क्षेत्र के ग्वाला पट्टी के एक युवक का पोटका के जोड़ी गांव में मिला शव, हत्या की आशंका

जुगसलाई थाना क्षेत्र के ग्वाला पट्टी के एक युवक का पोटका के जोड़ी गांव में मिला शव, हत्या की आशंका

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के ग्वालापट्टी के रहने वाले एक युवक मोहन गद्दी का शव पोटका के जोड़ी गांव में मिला है। शव के हाथ और पैर बंधे हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार वालों को शक है कि युवक की हत्या की गई है। युवक की उम्र 28 वर्ष बताई जा रही है। युवक का विवाह अभी नहीं हुआ था। युवक के बड़े भाई बबलू गद्दी ने बताया कि युवक मंगलवार की दोपहर घर से नहा धोकर निकला था और बोला था कि वह पोटका शराब गाड़ी लेकर जा रहा है। बुधवार को सूचना मिली कि उसकी लाश मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें – जेएनएसी ने साकची में हीरो होंडा शोरूम के बेसमेंट पर कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply